RBSE Class 10 Maths Notes & NCERT Solutions PDF (Hindi/English)

Class 10 Maths Notes & Solutions PDF (Hindi & English Medium)

Welcome to the best rbse class 10 maths notes ncert solutions! Get Complete Master Notes & Formulas (Hindi & English Medium).

Last Updated: June 2026

Home » Student Zone » Secondary Hub » Class 10 Maths Notes & Solutions

Keywords: rbse class 10 maths notes ncert solutions

बोर्ड परीक्षा 2027 का पेपर पैटर्न (Exam Pattern)

कक्षा 10 RBSE बोर्ड परीक्षा 2027 में गणित का पेपर 80 अंक का होगा (और 20 अंक सत्रांक के होंगे)। परीक्षा का समय NCERT पाठ्यक्रम के अनुसार 3 घंटे 15 मिनट होगा।

प्रश्नों का प्रकारप्रश्नों की संख्याअंक प्रति प्रश्नकुल अंकप्रतिशत (अंकों का)संभावित समय
बहुविकल्पात्मक (MCQ)1811822.50%36 मिनट
रिक्त स्थान (Fill in Blanks)61067.50%15 मिनट
अतिलघूत्तरात्मक (VSAQ)1211215.00%42 मिनट
लघूत्तरात्मक (SAQ)1022025.00%40 मिनट
दीर्घउत्तरीय प्रश्न (LAQ)0431215.00%32 मिनट
निबंधात्मक (Essay Type)0341215.00%30 मिनट
कुल योग (Total)5380100%195 मिनट (3:15 घंटे)

नोट: खंड ‘स’ एवं ‘द’ (यानी दीर्घउत्तरीय और निबंधात्मक प्रश्नों) में प्रत्येक प्रश्न में एक आंतरिक विकल्प (Internal Choice) दिया जाएगा, जिससे छात्रों को उत्तर देने में आसानी होगी।

Keywords: rbse class 10 maths notes ncert solutions

अध्याय-वार अंकभार (Chapter-wise Marks Weightage 2026-27)

बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 गणित के किस अध्याय से कितने अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे, यह जानना बहुत ज़रूरी है। आधिकारिक RBSE ब्लूप्रिंट 2026 के अनुसार 80 अंकों का अध्याय-वार विभाजन इस प्रकार है:

क्रम संख्याअध्याय का नामअंकभारप्रतिशत
1वास्तविक संख्याएँ45.00%
2बहुपद45.00%
3दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म45.00%
4द्विघात समीकरण45.00%
5समांतर श्रेढ़ियाँ67.50%
6त्रिभुज45.00%
7निर्देशांक ज्यामिति78.75%
8त्रिकोणमिति का परिचय810.00%
9त्रिकोणमिति के कुछ अनुप्रयोग56.25%
10वृत्त67.50%
11वृत्तों से संबंधित क्षेत्रफल56.25%
12पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन67.50%
13सांख्यिकी1316.25%
14प्रायिकता45.00%
कुल योग (Total)80100%

सुझाव: सांख्यिकी (13 अंक = 16.25%) सबसे अधिक अंक वाला अध्याय है, इसके बाद त्रिकोणमिति (8+5 = 13 अंक) और निर्देशांक ज्यामिति (7 अंक = 8.75%) पर विशेष ध्यान दें। (स्रोत: RBSE आधिकारिक ब्लूप्रिंट 2026)

Keywords: rbse class 10 maths notes ncert solutions

RBSE और NCERT में गणित का सिलेबस एक जैसा है क्या?

हाँ, RBSE (राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने अब NCERT पाठ्यक्रम को पूरी तरह से अपना लिया है, इसलिए दोनों (RBSE और CBSE) के छात्रों के लिए यह नोट्स और Solutions 100% उपयोगी हैं।

पाठ सारांश: इस पाठ में हम अपरिमेय संख्याओं (जैसे √2, √3) की अपरिमेयता सिद्ध करना और अंकगणित की आधारभूत प्रमेय का अध्ययन करेंगे।

मुख्य विषय (Important Topics):
  • अंकगणित की आधारभूत प्रमेय
  • अपरिमेय संख्याओं का पुनर्भ्रमण (Proof of Irrationality)
महत्वपूर्ण सूत्र (Key Formulas):
  • H.C.F. × L.C.M. = a × b
बोर्ड परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न (Important for Board):
  • सिद्ध कीजिए कि √5 एक अपरिमेय संख्या है।
  • H.C.F. और L.C.M. वाले प्रश्न (अभाज्य गुणनखंडन विधि द्वारा)
पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs):
  • सिद्ध कीजिए कि √2 एक अपरिमेय संख्या है। RBSE 2024, 2019
  • अभाज्य गुणनखंडन विधि द्वारा 96 और 404 का H.C.F ज्ञात कीजिए। RBSE 2022

पाठ सारांश: बहुपद में हम एक से अधिक पदों वाले बीजीय व्यंजकों का अध्ययन करते हैं। यहाँ मुख्य रूप से द्विघात बहुपदों के शून्यकों और गुणांकों के बीच संबंध समझेंगे।

मुख्य विषय (Important Topics):
  • बहुपद के शून्यक (Zeroes of a Polynomial)
  • शून्यकों और गुणांकों के बीच संबंध
महत्वपूर्ण सूत्र (Key Formulas):
  • शून्यकों का योग = -b/a
  • शून्यकों का गुणनफल = c/a
बोर्ड परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न (Important for Board):
  • एक द्विघात बहुपद ज्ञात कीजिए जिसके शून्यकों का योग और गुणनफल क्रमशः -3 और 2 है।
  • द्विघात बहुपद के शून्यक ज्ञात कीजिए और सत्यता की जाँच कीजिए।
पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs):
  • द्विघात बहुपद x² – 2x – 8 के शून्यक ज्ञात कीजिए। RBSE 2023
  • एक द्विघात बहुपद ज्ञात कीजिए जिसके शून्यकों का योग तथा गुणनफल क्रमशः 1/4, -1 है। NCERT 2022

पाठ सारांश: जब दो चर (जैसे x और y) वाले दो समीकरण एक साथ दिए जाते हैं तो उन्हें हल करने की बीजगणितीय और ग्राफीय विधियों का अध्ययन।

मुख्य विषय (Important Topics):
  • ग्राफीय विधि
  • प्रतिस्थापन विधि (Substitution Method)
  • विलोपन विधि (Elimination Method)
महत्वपूर्ण सूत्र (Key Formulas):
  • a1/a2 ≠ b1/b2 (अद्वितीय हल, प्रतिच्छेदी रेखाएं)
  • a1/a2 = b1/b2 = c1/c2 (अनेक हल, संपाती रेखाएं)
बोर्ड परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न (Important for Board):
  • प्रतिस्थापन विधि से हल कीजिए: x + y = 14, x – y = 4
  • ग्राफीय विधि से हल कीजिए
पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs):
  • ग्राफीय विधि से हल कीजिए: 2x + y = 6 और 4x – 2y = 4 RBSE 2024
  • k के किस मान के लिए समीकरण युग्म 3x + y = 1 और (2k-1)x + (k-1)y = 2k+1 का कोई हल नहीं है? RBSE 2020

पाठ सारांश: वह समीकरण जिसकी अधिकतम घात 2 हो (ax² + bx + c = 0)। हम इसे हल करने की विभिन्न विधियों और मूलों की प्रकृति (Nature of roots) के बारे में जानेंगे।

मुख्य विषय (Important Topics):
  • गुणनखंड विधि से हल
  • द्विघाती सूत्र (Quadratic Formula)
  • मूलों की प्रकृति (Nature of Roots)
महत्वपूर्ण सूत्र (Key Formulas):
  • विविक्तकर (Discriminant) D = b² – 4ac
  • द्विघाती सूत्र: x = (-b ± √D) / 2a
बोर्ड परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न (Important for Board):
  • गुणनखंड विधि से हल कीजिए: 2x² – 5x + 3 = 0
  • k का ऐसा मान ज्ञात कीजिए कि उसके दो बराबर मूल हों
पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs):
  • k का मान ज्ञात कीजिए जिसके लिए द्विघात समीकरण 2x² + kx + 3 = 0 के दोनों मूल वास्तविक और बराबर हों। RBSE 2023, 2021
  • पूर्ण वर्ग बनाने की विधि से 2x² – 7x + 3 = 0 को हल कीजिए। RBSE 2019

100/100 अंक लाने की सटीक रणनीति (Preparation Strategy)

कक्षा 10 RBSE बोर्ड परीक्षा 2027 में गणित में शत-प्रतिशत अंक हासिल करने के लिए ये 5 रणनीतियां अपनाएं:

  1. NCERT को बेस बनाएं: बोर्ड परीक्षा का 90% प्रश्न NCERT book से ही आते हैं। सभी उदाहरण (Examples) और प्रश्नावली (Exercises) हल करें।
  2. हमारे Master Notes से Revision करें: परीक्षा के समय पूरी किताब पढ़ना संभव नहीं होता, हमारे हस्तलिखित नोट्स से Revision करें।
rbse class 10 maths notes ncert solutions

Sample Notes / Blueprint

  1. Formulas कंठस्थ करें: अंत में सभी चैप्टर्स की एक साथ फॉर्मूला PDF को डाउनलोड करके याद करें।
  2. पिछले 5 साल के पेपर्स (PYQs) Solve करें: अध्याय-वार पिछले 5 सालों के प्रश्न सॉल्व करने से परीक्षा पैटर्न समझ आएगा।
  3. Important Questions की प्रैक्टिस: हमने हर चैप्टर के नीचे जो महत्वपूर्ण प्रश्न दिए हैं उन्हें 2-3 बार ज़रूर हल करें।

प्रो टिप: ऊपर दी गई रणनीति का कड़ाई से पालन करने पर आप आसानी से गणित में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। हमारे Master Notes को बार-बार दोहराएं और परीक्षा से पहले मॉडल पेपर्स के साथ समय प्रबंधन (Time Management) का अभ्यास करें ताकि बोर्ड परीक्षा में आपका कोई भी प्रश्न न छूटे।

पाठ सारांश: ऐसी शृंखला (Series) जिसमें किन्हीं भी दो लगातार पदों का अंतर समान हो, उसे समांतर श्रेढ़ी (A.P.) कहते हैं।

मुख्य विषय (Important Topics):
  • समांतर श्रेढ़ी का n-वां पद (nth Term)
  • A.P. के प्रथम n पदों का योग (Sum of n terms)
महत्वपूर्ण सूत्र (Key Formulas):
  • n-वां पद: an = a + (n-1)d
  • n पदों का योग: Sn = n/2 [2a + (n-1)d] या Sn = n/2 [a + l]
बोर्ड परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न (Important for Board):
  • किसी A.P. का 10वां पद ज्ञात कीजिए जिसका प्रथम पद 2 और सार्व अंतर 3 है।
  • 3 के प्रथम 15 गुणजों का योग ज्ञात कीजिए।
पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs):
  • A.P.: 2, 7, 12, … का 10वाँ पद ज्ञात कीजिए। RBSE 2024
  • उस A.P. के प्रथम 51 पदों का योग ज्ञात कीजिए, जिसके दूसरे और तीसरे पद क्रमशः 14 और 18 हैं। RBSE 2022

पाठ सारांश: दो आकृतियाँ जिनके आकार समान हों लेकिन माप समान होना आवश्यक न हो, समरूप (Similar) आकृतियाँ कहलाती हैं। इस पाठ में मुख्य रूप से त्रिभुजों की समरूपता और थेल्य प्रमेय (BPT) का अध्ययन है।

मुख्य विषय (Important Topics):
  • समरूप आकृतियाँ (Similar Figures)
  • त्रिभुजों की समरूपता की कसौटियाँ (AA, SSS, SAS)
  • आधारभूत समानुपातिकता प्रमेय (BPT/Thales Theorem)
महत्वपूर्ण सूत्र (Key Formulas):
  • BPT (Thales Theorem): यदि DE || BC है, तो AD/DB = AE/EC
बोर्ड परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न (Important for Board):
  • सिद्ध कीजिए कि यदि किसी त्रिभुज की एक भुजा के समांतर अन्य दो भुजाओं को भिन्न-भिन्न बिंदुओं पर प्रतिच्छेद करने के लिए एक रेखा खींची जाए, तो ये अन्य दो भुजाएँ एक ही अनुपात में विभाजित हो जाती हैं।
  • समलंब ABCD में AB || DC है। सिद्ध कीजिए कि AO/BO = CO/DO है।
पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs):
  • आधारभूत समानुपातिकता प्रमेय (थेल्य प्रमेय) का कथन लिखकर सिद्ध कीजिए। RBSE 2023, 2018
  • दिए गए चित्र में, यदि LM || CB और LN || CD हो, तो सिद्ध कीजिए कि AM/AB = AN/AD है। RBSE 2020

पाठ सारांश: ग्राफ (कार्तीय तल) पर बिंदुओं की स्थिति को दर्शाने और उनके बीच की दूरी या विभाजन को मापने का गणित। यह ज्यामिति और बीजगणित का अद्भुत संगम है।

मुख्य विषय (Important Topics):
  • दूरी सूत्र (Distance Formula)
  • विभाजन सूत्र (Section Formula)
  • मध्य-बिंदु सूत्र (Mid-point Formula)
महत्वपूर्ण सूत्र (Key Formulas):
  • दूरी = √[(x2 – x1)² + (y2 – y1)²]
  • विभाजन: x = (m1x2 + m2x1)/(m1 + m2), y = (m1y2 + m2y1)/(m1 + m2)
बोर्ड परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न (Important for Board):
  • बिंदुओं (2, 3) और (4, 1) के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए।
  • उस बिंदु के निर्देशांक ज्ञात कीजिए जो बिंदुओं (-1, 7) और (4, -3) को मिलाने वाले रेखाखंड को 2:3 के अनुपात में विभाजित करता है।
पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs):
  • y-अक्ष पर वह बिंदु ज्ञात कीजिए जो (6, 5) और (-4, 3) से समदूरस्थ है। RBSE 2024
  • उस त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसके शीर्ष (1, -1), (-4, 6) और (-3, -5) हैं। RBSE 2019

पाठ सारांश: समकोण त्रिभुज की भुजाओं और कोणों के बीच संबंधों का अध्ययन त्रिकोणमिति कहलाता है। यह कक्षा 10 का सबसे महत्वपूर्ण और नया विषय है।

मुख्य विषय (Important Topics):
  • त्रिकोणमितीय अनुपात (sin, cos, tan आदि)
  • विशिष्ट कोणों के त्रिकोणमितीय अनुपात (0°, 30°, 45°, 60°, 90°)
  • त्रिकोणमितीय सर्वसमिकाएँ (Identities)
महत्वपूर्ण सूत्र (Key Formulas):
  • sin θ = लंब/कर्ण, cos θ = आधार/कर्ण, tan θ = लंब/आधार
  • sin² θ + cos² θ = 1
  • 1 + tan² θ = sec² θ
बोर्ड परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न (Important for Board):
  • यदि sin A = 3/4 है, तो cos A और tan A का मान परिकलित कीजिए।
  • सिद्ध कीजिए: (sin A + cosec A)² + (cos A + sec A)² = 7 + tan² A + cot² A
पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs):
  • सिद्ध कीजिए: (sin A + cosec A)² + (cos A + sec A)² = 7 + tan² A + cot² A RBSE 2023, 2020
  • यदि 15 cot A = 8 हो तो sin A और sec A का मान ज्ञात कीजिए। RBSE 2022

पाठ सारांश: त्रिकोणमिति का उपयोग करके पहाड़ों की ऊँचाई, नदियों की चौड़ाई और इमारतों की दूरी बिना मापे ज्ञात की जा सकती है। इसे ‘ऊँचाई और दूरी’ (Heights and Distances) भी कहते हैं।

मुख्य विषय (Important Topics):
  • दृष्टि रेखा (Line of Sight)
  • उन्नयन कोण (Angle of Elevation)
  • अवनमन कोण (Angle of Depression)
महत्वपूर्ण सूत्र (Key Formulas):
  • चित्र सही बनाना ही इस पाठ का मुख्य सूत्र है। tan θ = ऊँचाई / आधार का सबसे ज्यादा उपयोग होता है।
बोर्ड परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न (Important for Board):
  • सर्कस का एक कलाकार एक 20m लंबी डोर पर चढ़ रहा है जो तनी हुई है और भूमि पर सीधे लगे खंभे के शिखर से बंधी है। यदि डोर भूमि के साथ 30° का कोण बनाए, तो खंभे की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
  • एक मीनार के पाद-बिंदु से एक भवन के शिखर का उन्नयन कोण 30° है…
पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs):
  • एक मीनार के आधार से एक सरल रेखा में 4m और 9m की दूरी पर स्थित दो बिंदुओं से मीनार के शिखर के उन्नयन कोण पूरक हैं। सिद्ध कीजिए कि मीनार की ऊंचाई 6m है। RBSE 2024
  • भूमि के एक बिंदु से, जो मीनार के पाद-बिंदु से 30m की दूरी पर है, मीनार के शिखर का उन्नयन कोण 30° है। मीनार की ऊंचाई ज्ञात कीजिए। RBSE 2021

पाठ सारांश: एक तल पर उन सभी बिंदुओं का समूह जो एक निश्चित बिंदु (केंद्र) से समान दूरी पर हों। इस पाठ में हम वृत्त की स्पर्श रेखाओं के गुणों का अध्ययन करेंगे।

मुख्य विषय (Important Topics):
  • वृत्त की स्पर्श रेखा (Tangent to a Circle)
  • एक बिंदु से एक वृत्त पर स्पर्श रेखाओं की संख्या
  • प्रमेय 10.1 और 10.2
महत्वपूर्ण सूत्र (Key Formulas):
  • स्पर्श बिंदु पर त्रिज्या, स्पर्श रेखा पर लंब होती है (∠ = 90°)।
  • बाह्य बिंदु से खींची गई दोनों स्पर्श रेखाएँ बराबर होती हैं।
बोर्ड परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न (Important for Board):
  • सिद्ध कीजिए कि बाह्य बिंदु से वृत्त पर खींची गई स्पर्श रेखाओं की लंबाइयाँ बराबर होती हैं।
  • 5 cm त्रिज्या वाले एक वृत्त के बिंदु P पर स्पर्श रेखा PQ केंद्र O से जाने वाली एक रेखा से बिंदु Q पर इस प्रकार मिलती है कि OQ = 12 cm. PQ की लंबाई ज्ञात कीजिए।
पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs):
  • सिद्ध कीजिए कि किसी वृत्त के परिगत समांतर चतुर्भुज समचतुर्भुज होता है। RBSE 2023
  • सिद्ध कीजिए कि बाह्य बिंदु से वृत्त पर खींची गई स्पर्श रेखाओं की लंबाइयाँ बराबर होती हैं। RBSE 2022, 2019

पाठ सारांश: हम वृत्त का क्षेत्रफल निकालना जानते हैं, लेकिन इस पाठ में हम वृत्त के कुछ हिस्सों जैसे त्रिज्यखंड (Sector) और वृत्तखंड (Segment) का क्षेत्रफल निकालना सीखेंगे।

मुख्य विषय (Important Topics):
  • वृत्त का परिमाप और क्षेत्रफल
  • त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल (Area of Sector)
  • वृत्तखंड का क्षेत्रफल (Area of Segment)
महत्वपूर्ण सूत्र (Key Formulas):
  • त्रिज्यखंड का क्षे. = (θ/360) × πr²
  • चाप की लंबाई (l) = (θ/360) × 2πr
बोर्ड परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न (Important for Board):
  • 6 cm त्रिज्या वाले एक वृत्त के एक त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जिसका कोण 60° है।
  • एक घड़ी की मिनट की सुई जिसकी लंबाई 14 cm है। इस सुई द्वारा 5 मिनट में रचित क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs):
  • त्रिज्या 21 cm वाले वृत्त का एक चाप केंद्र पर 60° का कोण अंतरित करता है। चाप की लंबाई ज्ञात कीजिए। RBSE 2024
  • एक घड़ी की मिनट की सुई जिसकी लंबाई 14 cm है। इस सुई द्वारा 5 मिनट में रचित क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। NCERT 2021

पाठ सारांश: जब हम दो या दो से अधिक ठोस आकृतियों (जैसे बेलन, शंकु, गोला) को मिलाते हैं तो बनी नई आकृति का क्षेत्रफल और आयतन कैसे निकालें? यही इस पाठ का विषय है।

मुख्य विषय (Important Topics):
  • ठोसों के संयोजन का पृष्ठीय क्षेत्रफल
  • ठोसों के संयोजन का आयतन
  • एक ठोस का एक आकार से दूसरे आकार में रूपांतरण
महत्वपूर्ण सूत्र (Key Formulas):
  • बेलन का आयतन = πr²h, वक्र पृष्ठ = 2πrh
  • शंकु का आयतन = 1/3 πr²h
  • गोले का आयतन = 4/3 πr³
बोर्ड परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न (Important for Board):
  • दो घनों, जिनमें से प्रत्येक का आयतन 64 cm³ है, के संलग्न फलकों को मिलाकर एक ठोस बनाया जाता है। इससे प्राप्त घनाभ का पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
  • दवा का एक कैप्सूल एक बेलन के आकार का है जिसके दोनों सिरों पर एक-एक अर्धगोला लगा हुआ है…
पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs):
  • दवा का एक कैप्सूल एक बेलन के आकार का है जिसके दोनों सिरों पर एक-एक अर्धगोला लगा हुआ है। पूरे कैप्सूल की लंबाई 14 mm है और उसका व्यास 5 mm है। इसका पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। RBSE 2023
  • व्यास 7m वाला 20m गहरा एक कुआँ खोदा जाता है और खोदने से निकली हुई मिट्टी को समान रूप से फैलाकर 22m × 14m वाला एक चबूतरा बनाया गया है। इस चबूतरे की ऊंचाई ज्ञात कीजिए। RBSE 2020

पाठ सारांश: आंकड़ों (Data) को इकट्ठा करना और उनसे निष्कर्ष निकालना। इस पाठ में हम वर्गीकृत आंकड़ों के माध्य (Mean), माध्यक (Median) और बहुलक (Mode) की गणना करेंगे।

मुख्य विषय (Important Topics):
  • वर्गीकृत आंकड़ों का माध्य (Direct, Assumed, Step-deviation methods)
  • वर्गीकृत आंकड़ों का बहुलक (Mode)
  • वर्गीकृत आंकड़ों का माध्यक (Median)
महत्वपूर्ण सूत्र (Key Formulas):
  • माध्य (Direct) = Σfixi / Σfi
  • बहुलक = l + [(f1 – f0) / (2f1 – f0 – f2)] × h
  • माध्यक = l + [(N/2 – cf) / f] × h
बोर्ड परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न (Important for Board):
  • निम्नलिखित बंटन एक मोहल्ले के बच्चों के दैनिक जेबखर्च दर्शाता है। माध्य जेबखर्च 18 रु है। लुप्त बारंबारता f ज्ञात कीजिए।
  • निम्नलिखित आंकड़े 225 बिजली उपकरणों के प्रेक्षित जीवन काल (घंटों में) की सूचना देते हैं। उपकरणों का बहुलक जीवनकाल ज्ञात कीजिए।
पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs):
  • निम्नलिखित बंटन का बहुलक ज्ञात कीजिए। (Class 0-20, 20-40…) RBSE 2024
  • दिए गए आंकड़ों का माध्यक ज्ञात कीजिए यदि माध्यक 28.5 है और बारंबारताओं का योग 60 है, तो x और y के मान ज्ञात कीजिए। RBSE 2022

पाठ सारांश: किसी घटना के होने या न होने की संभावना को गणितीय रूप में प्रायिकता कहते हैं। जैसे: सिक्का उछालने पर चित (Head) आने की संभावना क्या है?

मुख्य विषय (Important Topics):
  • प्रायिकता का सैद्धांतिक दृष्टिकोण
  • सिक्के, पासे और ताश के पत्तों पर आधारित प्रश्न
  • निश्चित और असंभव घटनाएं
महत्वपूर्ण सूत्र (Key Formulas):
  • P(E) = (घटना E के अनुकूल परिणामों की संख्या) / (प्रयोग के सभी संभव परिणामों की संख्या)
  • P(E) + P(not E) = 1
  • 0 ≤ P(E) ≤ 1
बोर्ड परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न (Important for Board):
  • एक पासे को एक बार फेंका जाता है। (i) एक अभाज्य संख्या (ii) 2 और 6 के बीच स्थित कोई संख्या प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
  • 52 पत्तों की अच्छी प्रकार से फेंटी गई एक गड्डी में से एक पत्ता निकाला जाता है। लाल रंग का बादशाह प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs):
  • एक थैले में 3 लाल और 5 काली गेंदें हैं। इस थैले में से एक गेंद यादृच्छया निकाली जाती है। इसकी प्रायिकता क्या है कि गेंद (i) लाल हो? (ii) लाल नहीं हो? RBSE 2023
  • एक पासे को एक बार फेंका जाता है। अभाज्य संख्या प्राप्त होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए। RBSE 2021

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

कक्षा 10 गणित (Class 10 Math) के बेस्ट नोट्स कहाँ से डाउनलोड करें?

Schorbit की वेबसाइट पर आपको कक्षा 10 गणित के NCERT और RBSE के पाठानुसार हस्तलिखित नोट्स (Master Notes) PDF रूप में फ्री में मिल जाएंगे। इस पेज पर सभी 14 चैप्टर्स के लिंक्स दिए हैं।

Class 10 Math NCERT Solutions Hindi Medium में कैसे प्राप्त करें?

आप Schorbit.com के Class 10 Math Study Material पेज से सभी 14 चैप्टर्स के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में सम्पूर्ण NCERT Solutions की PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या कक्षा 10 गणित के सभी फॉर्मूले एक ही PDF में मिल सकते हैं?

हाँ, हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर प्रत्येक अध्याय के महत्वपूर्ण सूत्र (Formulas) पेज पर ही दिए हैं। साथ ही, ‘Formulas PDF’ बटन पर क्लिक करके हर चैप्टर की अलग फॉर्मूला PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।

कक्षा 10 गणित बोर्ड परीक्षा 2027 का पैटर्न क्या है?

RBSE बोर्ड परीक्षा 2027 में गणित का पेपर 80 अंकों का होगा जिसमें MCQ (18 अंक), रिक्त स्थान (6 अंक), अतिलघूत्तरात्मक (12 अंक), लघूत्तरात्मक (20 अंक), दीर्घउत्तरीय (12 अंक) और निबंधात्मक (12 अंक) प्रकार के कुल 53 प्रश्न होंगे। समय 3 घंटे 15 मिनट (195 मिनट) होगा। विस्तृत ब्लूप्रिंट इस पेज पर दिया गया है।

RBSE और NCERT में गणित का सिलेबस एक जैसा है क्या?

हाँ, RBSE ने अब NCERT पाठ्यक्रम को पूरी तरह से अपना लिया है, इसलिए RBSE और CBSE दोनों बोर्ड के छात्रों के लिए यह नोट्स और Solutions 100% उपयोगी हैं।

गणित में किस चैप्टर से सबसे ज्यादा नंबर आते हैं?

RBSE ब्लूप्रिंट 2026 के अनुसार, सांख्यिकी (पाठ 13) से सबसे अधिक 13 अंक (16.25%) आते हैं। इसके बाद त्रिकोणमिति (पाठ 8 = 10%), निर्देशांक ज्यामिति (पाठ 7 = 8.75%) और समांतर श्रेढ़ियाँ (पाठ 5 = 7.5%) पर विशेष ध्यान दें।

क्या यह नोट्स हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में उपलब्ध हैं?

हाँ, हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर कक्षा 10 गणित के Solutions, Notes और Formulas हिंदी माध्यम (Hindi Medium) और अंग्रेजी माध्यम (English Medium) दोनों में PDF डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। हर चैप्टर में दोनों बटन दिए गए हैं।

बोर्ड परीक्षा में गणित में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?

RBSE बोर्ड परीक्षा में गणित में पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक (यानी 80 में से 27 अंक) आवश्यक हैं। लेकिन अगर आप 95%+ लाना चाहते हैं तो हमारे Master Notes और PYQs को ज़रूर Solve करें।

RBSE और NCERT कक्षा 10 अध्ययन सामग्री (Study Material)

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10 के लिए NCERT पाठ्यक्रम को पूरी तरह से लागू कर दिया है। इसलिए, जो छात्र बोर्ड परीक्षा 2026-27 की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह कक्षा 10 गणित के नोट्स और समाधान (Class 10 Maths Notes and Solutions) बेहद उपयोगी हैं। यह सामग्री 100% नवीनतम NCERT/CBSE और RBSE सिलेबस के अनुसार तैयार की गई है।

आप इन नोट्स को डाउनलोड करके ऑफलाइन भी पढ़ सकते हैं। इसके अलावा, विज्ञान (Science) और अन्य सभी विषयों के स्टडी मटेरियल भी हमारी वेबसाइट पर मुफ्त उपलब्ध हैं। परीक्षा में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से अभ्यास करें।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस वेबसाइट (Schorbit.com) पर उपलब्ध सभी स्टडी मटेरियल, नोट्स, मॉडल पेपर्स, और अन्य शैक्षणिक सामग्री केवल छात्रों की सुविधा और मार्गदर्शन के लिए है। हम अपनी ओर से सामग्री को सटीक और त्रुटि-रहित रखने का पूरा प्रयास करते हैं, लेकिन यह किसी भी आधिकारिक बोर्ड या संस्था (जैसे RBSE, NCERT आदि) का आधिकारिक दस्तावेज़ नहीं है। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी अंतिम निर्णय या परीक्षा की तैयारी के लिए संबंधित बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और पाठ्यपुस्तकों को ही प्राथमिकता दें। किसी भी प्रकार की टाइपिंग या तथ्यात्मक त्रुटि से होने वाले नुकसान के लिए वेबसाइट प्रबंधन ज़िम्मेदार नहीं होगा।
© 2026 Schorbit Education. Empowering the Future.